भाजपा आरएसएस का मुखौटा : लालू प्रसाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2015 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : बक्सर, आरा, ब्रह्मपुर, धनसोई आिद सभाओं में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा कोई पार्टी नहीं, बल्कि आरएसएस का मुखौटा है. असली चेहरा उसमें आरएसएस का भरा है. महात्मा गांधी के हत्यारे व उनके कुल खानदान के लोग आज भी जिंदा हैं. हम बापू को नमन करते हैं और जनता से […]
विज्ञापन
बक्सर : बक्सर, आरा, ब्रह्मपुर, धनसोई आिद सभाओं में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा कोई पार्टी नहीं, बल्कि आरएसएस का मुखौटा है. असली चेहरा उसमें आरएसएस का भरा है. महात्मा गांधी के हत्यारे व उनके कुल खानदान के लोग आज भी जिंदा हैं. हम बापू को नमन करते हैं और जनता से कहते हैं कि किसी भी सूरत में भाजपा को वोट न दें.
केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का झूठा वादा किया था और आज किसी को नौकरी नहीं मिली है. नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने पेट्रोल सस्ता कर दिया है, मगर आप सब जान लीजिए कि पेट्रोल नरेंद्र मोदी ने सस्ता नहीं किया, बल्कि अमेरिका के बाजार में सस्ता हुआ, जिससे पेट्रोल का दाम कमा है. भाजपा ने अरहर दाल का दाम आसमान पर ला दिया है. महंगाई बढ़ा दिया है. बोल बम तौल कमवाली पार्टी भाजपा है. जनता इससे सावधान रहे. बक्सर विधानसभा क्षेत्र के महागंठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के लिए वोट मांगने आये राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कुल्हडि़या गांव में चुनाव सभा में कहा कि नरेंद्र मोदी 56 इंच का सीना अपना बताते हैं, मगर हमारा तो सीना 32 इंच का ही है. मेरा एक महीने का सट्टा है और एको दिन खाली नहीं है.
हमारा एक हेलीकॉप्टर भाजपा के कई हेलीकॉप्टरों को मार गिरा रहा है. नरेंद्र मोदी जंगलराज पार्ट टू की बात करते हैं, मगर हमारी समझ से बिहार की बननेवाली सरकार मंडल पार्ट टू की है. किसी भी सूरत में आरक्षण को खत्म नहीं करने देंगे.नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बक्सर की जनता ताल ठोंक चुकी है. लालू प्रसाद ने प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को विजय श्री का माला पहना दिया. मुन्ना तिवारी ने कहा कि आपका बेटा बन कर रहूंगा और घर-घर जाकर आपकी समस्या का निदान करूंगा. जिता कर भेजिए. मैं विकास लाकर दूंगा. समारोह का संचालन राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने किया.
मौके पर पूर्व विधायक मंजू प्रकाश के भाई अल्यूशा प्रकाश ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. समारोह में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, भरत यादव, पूर्व प्रमुख भोला सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश कुमार सिंह, उमा पांडेय, डॉ प्रमोद ओझा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राज रोशन, जदयू के युवा नेता रतन सिंह, सेवा दल के सीताराम सिंह कुशवाहा, अरविंद श्रीवास्तव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




