वद्यिादान इंस्टीट्यूट हुआ कैंपस सेलेक्शन

Published at :20 Oct 2015 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिादान इंस्टीट्यूट हुआ कैंपस सेलेक्शन

विद्यादान इंस्टीट्यूट हुआ कैंपस सेलेक्शन बक्सर. विद्यादान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट अरियांव के पहले बैच के सभी छात्रों का अंतिम कैंपस चयन लगभग 90 फीसदी छात्रों का हो गया है. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित कैंपस में छात्रों को अशोक ली लैंड कंपनी, माइक्रोमैक्स, फिचेरो मैक्स, ऑटो मोशन आदि कंपनियों में किया गया है. […]

विज्ञापन

विद्यादान इंस्टीट्यूट हुआ कैंपस सेलेक्शन बक्सर. विद्यादान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट अरियांव के पहले बैच के सभी छात्रों का अंतिम कैंपस चयन लगभग 90 फीसदी छात्रों का हो गया है. आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित कैंपस में छात्रों को अशोक ली लैंड कंपनी, माइक्रोमैक्स, फिचेरो मैक्स, ऑटो मोशन आदि कंपनियों में किया गया है. यह जानकारी विद्या दान इंस्टीट्यूट के निदेशक सूर्य कुमार सिंह ने दी. गाजियाबाद में इंटर परीक्षा में 96.4 अंक लाकर अनुज ने बक्सर का नाम रौशन कियाबक्सर. महात्मा गांधी विचार मंच के प्रखर समाजसेवी जंग बहादुर राजपुरिया के पौत्र अनुज कुमार ने गाजियाबाद में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.4 अंक प्राप्त कर बक्सर का नाम रौशन किया है. जानकारी के अनुसार अनुज कुमार आइआइटी दिल्ली में कंप्यूटर की परीक्षा में भी सफल हो गया है और उसने सीबीएसइ परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त किया है. कृष्ण लीला में दिखाया कंस वधफोटो-12-कृष्ण लीला में नारद संग कृष्ण. बक्सर. रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे कृष्ण लीला में कंस वध का मंचन किया गया, जिसमें पूरा रामलीला मंच खचाखच भरा था. शाम में रामलीला मंच पर शाम में अंगद रावण संवाद का मंचन किया गया, जिसमें दिखाया गया कि विभीषण लंका छोड़ कर भगवान राम के शरण में आते हैं और फिर समुद्र से रास्ता मांगने के पश्चात राम सेना के सेतु बांध बनाने में जुट जाते हैं. बानर सेना सेतु बनाने में सफल हो जाती है.बाद में अंगद जी रावण की सभा में अपना पैर जमा कर सभी को ललकार देते हैं, मगर रावण का कोई भी अंगद का पैर हटा नहीं पाता है. अंगद व रावण के बीच के संवाद से रामलीला देखने गये श्रोता निहाल हो गये.वहीं, दूसरी तरफ 22 अक्तूबर को किला मैदान में होनेवाले रावण वध की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें अध्यक्षता राम अवतार पांडेय ने की और संचालन बैकुंठ शर्मा ने किया. मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि विजयादशमी में रावण वध को लेकर 35 फुट ऊंचा रावण और 33 फुट मेघनाथ का पुतला बनाया गया है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. बैठक में उदय सर्राफ, सुरेश संगम, कृष्णा वर्मा, कमलेश्वर तिवारी, सुभाष साह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन