ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल

Published at :20 Oct 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव के रहनेवाले पशपति राम व पंकज राम दोनों बाइक पर सवार होकर सोमवार को अपनी बहन के पास बलथरी जा रहे थे. इसी बीच बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग स्थित भगीरथा उच्च विद्यालय के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों गिर गये, जिसमें पशुपति राम की मौत घटना […]

विज्ञापन

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव के रहनेवाले पशपति राम व पंकज राम दोनों बाइक पर सवार होकर सोमवार को अपनी बहन के पास बलथरी जा रहे थे. इसी बीच बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग स्थित भगीरथा उच्च विद्यालय के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों गिर गये, जिसमें पशुपति राम की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

जबकि पंकज राम को इलाज के लिए कोचस सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे बनारस भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक पंकज राम भी अस्पताल में मौत से जूझ रहा है. इधर घटना की खबर मिलते ही पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर प्रसाद परिजनों से मिल कर दुखद घड़ी में हिम्मत से जीने को ढाढंस बंधाया.

वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को ईसापुर परसथुआं मुख्य मार्ग स्थित ईंटवा मध्य विद्यालय के निकट बाइक से गिर कर एक युवक घायल हो गया. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बाइकचालक पंजराव गांव के रहनेवाले अरबिंद पांडेय हैं, जो किसी काम से खीरी के तरफ जा रहे थे. जबकि परसथुआ के तरफ से चौबे बस आ रहा था, लेकिन वहां मोड़ के पास झाड़ीनुमा बांस होने से दिखाई नहीं देने के कारण दोनों गाड़ी आमने सामने होनेवाली थी, तब तक बसचालक ने देख कर गाड़ी को दूर रोक दिया, लेकिन बाइक सवार स्वयं अपना संतुलन खो बैठा और बाइक पलट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन