पुराने विवाद में ले ली जान

Published at :26 Aug 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
पुराने विवाद में ले ली जान

नावानगर : सोनवर्षा ओपी के मणिया गांव में चार नामजद लोगों द्वारा खेत में सोहनी कर रहे एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद चारों आरोपित फरार हो गये. चारों आरोपित मणिया गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. इस संबंध में मृतक धर्मेद्र यादव की पत्नी रामावती देवी […]

विज्ञापन
नावानगर : सोनवर्षा ओपी के मणिया गांव में चार नामजद लोगों द्वारा खेत में सोहनी कर रहे एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद चारों आरोपित फरार हो गये. चारों आरोपित मणिया गांव के निवासी बताये जा रहे हैं.
इस संबंध में मृतक धर्मेद्र यादव की पत्नी रामावती देवी ने बताया कि मैं और मेरे पति अपने खेत में सोहनी कर रहे थे, तभी सुबह सात बजे गांव ही के जज यादव, सुरेश यादव, संजय यादव, राजेश यादव आये और पति के साथ मारपीट करने लगे तथा संजय यादव ने कट्टा निकाल कर कनपट्टी पर सटा कर फायर कर दी, जिससे मेरे पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसके बाद चारों फरार हो गये. इस संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि अभी तक प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं मिला है. घरवालों ने बताया कि बक्सर से आने के बाद प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन