लोकमान्य एक्सप्रेस के यात्री पानी के लिए रहे परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2015 12:07 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : सोमवार को गुवाहाटी से मुंबई जानेवाली 15646 अप गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में पानी नहीं रहने से यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. उक्त ट्रेन लंबी दूरी की ट्रेन है. बावजूद इसके रेलवे ने पानी की व्यवस्था नहीं किया था. ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि उक्त […]
विज्ञापन
बक्सर : सोमवार को गुवाहाटी से मुंबई जानेवाली 15646 अप गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में पानी नहीं रहने से यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. उक्त ट्रेन लंबी दूरी की ट्रेन है.
बावजूद इसके रेलवे ने पानी की व्यवस्था नहीं किया था. ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि उक्त ट्रेन जब पटना से खुल कर मुगलसराय आ रही थी. इस दौरान सभी बोगियों में पानी खत्म था.
यात्री इसकी शिकायत पटना और आरा स्टेशन के प्रबंधक से भी किये, लेकिन रेल अधिकारी इस समस्या का निदान नहीं करा पाये. पटना से मुगलसराय के बीच लगभग तीन घंटे तक यात्रियों को बगैर पानी के ही सफर करना पड़ा. टॉपलेट में भी पानी खत्म था. यात्रियों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पटना में ट्रेन रुकी, लेकिन बोगियों में पानी आपूर्ति नहीं की गयी. इससे अधिकारियों की घोर लापरवाही उजागर होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










