एक माह बाद सऊदी से आया संजय यादव का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2015 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

चक्की़ : प्रखंड के जवहीं दियर के युवक का शव गुरुवार को सऊदी अरब से उसके गांव पहुंचा. शव के आते ही माहौल गमगीन हो गया. मृतक संजय यादव अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए सऊदी अरब में रह कर नौकरी करता था. घर का बड़ा बेटा होने के कारण पूरे परिवार के भरण-पोषण का […]
विज्ञापन
चक्की़ : प्रखंड के जवहीं दियर के युवक का शव गुरुवार को सऊदी अरब से उसके गांव पहुंचा. शव के आते ही माहौल गमगीन हो गया. मृतक संजय यादव अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए सऊदी अरब में रह कर नौकरी करता था.
घर का बड़ा बेटा होने के कारण पूरे परिवार के भरण-पोषण का दारोमदार संजय पर ही था. उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और चार बेटियां हैं. मृतक की पत्नी सीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. रोते-रोते वह बार-बार दुहरा रही थी कि अब चारों बेटियों की शादी व पढ़ाई लिखाई को करायेगा.
मृतक के पिता भोला यादव ने बताया कि एक माह पहले ही उसके साथ काम करनेवाले एक दोस्त ने फोन कर संजय के मौत की सूचना दी थी, उसने बताया कि मृतक संजय यादव की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










