बंद है ‘तीसरी आंख’
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Aug 2015 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

मुलाकाती कक्ष को उद्घाटन का इंतजार बक्सर : बक्सर सेंट्रल जेल में वर्षो पहले लगाये गये 25 सीसी टीवी कैमरे वर्षो से खराब पड़े हैं. जेल के सामने लगे सारे कैमरे खराब हैं. जेल प्रबंधन के लिए तीसरी आंख बने इन कैमरों के खराब होने से अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना बंद पड़ा है. […]
विज्ञापन
मुलाकाती कक्ष को उद्घाटन का इंतजार
बक्सर : बक्सर सेंट्रल जेल में वर्षो पहले लगाये गये 25 सीसी टीवी कैमरे वर्षो से खराब पड़े हैं. जेल के सामने लगे सारे कैमरे खराब हैं. जेल प्रबंधन के लिए तीसरी आंख बने इन कैमरों के खराब होने से अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना बंद पड़ा है.
जानकारी के अनुसार 25 कैमरे वर्षो से खराब रहने के कारण जेल के बाहर अपराधियों की गतिविधियां जानने में जेल प्रबंधन को काफी परेशानी हो रही थी.
जेल में बंद हैं 16 कुख्यात कैदी : फिलहाल सेंट्रल जेल में 868 कैदी बंद हैं, जिसमें 449 कैदी विचाराधीन बंदी हैं.इसके अतिरिक्त 16 कैदी कुख्यात हैं, जिस पर जेल प्रशासन को पैनी नजर रखनी पड़ती है. सौ से अधिक कैदी दूसरे जेलों से स्थानांतरित होकर बक्सर सेंट्रल जेल लाये गये हैं. 413 कैदी ऐसे हैं जिन्हें सश्रम कारावास की सजा मिल चुकी है. इसके अतिरिक्त करीब दर्जन भर कैदी सेलों में भी बंद हैं.
मुलाकाती कक्ष बन कर तैयार : जेल के बाहर भवन निर्माण विभाग की ओर से मुलाकातियों के लिए काउंटर बनाये गये हैं मगर काउंटरों का निर्माण के बाद भी उसका उपयोग शुरू नहीं हो पाया है.
मुलाकाती कक्ष भी बन कर तैयार है पर उसमें ताले जड़े हुए हैं और उसका भी उपयोग जेल प्रबंधन नहीं कर पा रहा है. 17 सितंबर, 2014 को इस मुलाकाती कक्ष का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने किया था और उसके बाद से यह बन कर तैयार है और उद्घाटन की बाट जोह रहा है.
कहते हैं जेल अधिकारी
जेल अधीक्षक संजय चौधरी ने इस संबंध में बताया कि सीसीटीवी कैमरे को नये सिरे से लगाया जायेगा. जेल प्रशासन ने फिर से सभी कैमरों को चालू कराने की दिशा में प्रयास किया. इसके बाद जेल प्रबंधन को अनुमति भी मिल गयी है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी सीसी टीवी कैमरे चालू करा लिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










