झारखंड की सुमन ने त्रिकूद में मारी बाजी

Published at :28 Jul 2015 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की सुमन ने त्रिकूद में मारी बाजी

नावानगर : स्थानीय प्रखंड के नवोदय विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय 26 वां रीजनल एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन सोमवार को कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को तीन भागों में बांट गया. अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 प्रतियोगिता में बंगाल, बिहार, झारखंड के आठ संकुल ए, बी, रांची […]

विज्ञापन
नावानगर : स्थानीय प्रखंड के नवोदय विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय 26 वां रीजनल एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन सोमवार को कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को तीन भागों में बांट गया. अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 प्रतियोगिता में बंगाल, बिहार, झारखंड के आठ संकुल ए, बी, रांची ए बी, पटना ए बी, कटिहार ए बी के 202 छात्र के 175 छात्राओं ने हिस्सा लिया. विद्यालय के खेल शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम आये छात्र-छात्राओं को पटना रिजन की ओर से खेलने के लिए बाहर भेजा जायेगा.
अंडर 14 के त्रीकूद में सुमन पूर्वी झारखंड को पहला, अंडर 14 के दो सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अरूप मंडल बंगाल को पहला, बालिका में तमन्ना महतो झारखंड को पहला, अंडर 17 में 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रेमचंद महतो झारखंड को पहला, बालिका वर्ग में तनू श्री महतो बंगाल को प्रथम स्थान मिला, 19 बर्ग के 2 सौ मीटर में संजय कुमार झारखंड को पहला व बालिका वर्ग में सुप्रिया जाना को पहला स्थान मिला. मौके पर उप प्राचार्य एके सिन्हा, मंजु सिंह, पूनम सिन्हा, संजू सिन्हा, मिना सिंह, सुचित्र कुमारी, सत्येंद्र ठाकुर समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन