तेजाब से जली महिलाओं के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेगा न्यायालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2015 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : तेजाब से जले पीड़ितों की मदद अब न्यायालय भी करेगा और इसके लिए पीड़ितों को मरहम-पट्टी लगाने के लिए न्यायालय ने तैयारी कर ली है.जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने तेजाब पीड़ित महिलाओं के हक में इस आशय का […]
विज्ञापन
बक्सर, कोर्ट : तेजाब से जले पीड़ितों की मदद अब न्यायालय भी करेगा और इसके लिए पीड़ितों को मरहम-पट्टी लगाने के लिए न्यायालय ने तैयारी कर ली है.जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने तेजाब पीड़ित महिलाओं के हक में इस आशय का अहम फैसला दिया है और तेजाब पीड़ित महिला को मुफ्त उपचार के साथ तीन लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश भी दिया है.
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को भी इसके लिए निर्देश दिया गया है और निजी चिकित्सालयों तथा सरकारी चिकित्सालयों में इलाज कराने का भी निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में जिले के स्तर पर भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को ऐसे मामलों को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है और इसकी निगरानी के लिए एक कमेटी बना दी गयी है, जिसमें जिला जज, जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक और सिविल सजर्न निगरानी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










