बक्सर : पति ने पत्नी की गला रेत की हत्या, फिर दे दी जान

Updated at : 28 Dec 2019 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर : पति ने पत्नी की गला रेत की हत्या, फिर दे दी जान

नावानगर (बक्सर) : नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह एक युवक ने धारदार हथियार से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद भी गर्दन रेतकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

विज्ञापन
नावानगर (बक्सर) : नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह एक युवक ने धारदार हथियार से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद भी गर्दन रेतकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत रोहित कुमार सिंह और उसकी पत्नी शोभा देवी केसठ गांव के रहनेवाले थे.
बताया जाता है कि रोहित और शोभा की शादी एक महीना पहले ही हुई थी. शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों घर का दरवाजा बंद कर एक-दूसरे से लड़ने लगे. इसी दौरान रोहित ने धारदार हथियार से मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने खुद अपनी गर्दन रेत ली. घर की छत पर चल रहे स्कूल के बच्चों ने इस घटना को देखा तो चिल्लाने लगे.
बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. तब तक शोभा की मौत हो चुकी थी, जबकि रोहित की सांसें चल रही थीं. स्थानीय लोगों ने रोहित को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया. वहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही रोहित ने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नावानगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन