बक्सर में रोजगार से कानून व्यवस्था तक , जन सुराज ने सरकार को घेरा; बोले-एनडीए के सारे वादे हुए फेल

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर

Bihar Politics: बक्सर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज पार्टी ने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. पार्टी नेताओं ने रोजगार, पलायन, महिला योजना, कानून व्यवस्था और बीपीएससी TRE-4 भर्ती को लेकर सरकार को घेरा.

विज्ञापन

Bihar Politics :(ओंकार नाथ मिश्र) बिहार में एनडीए नीत भाजपा सरकार के छह महीने पूरे होने पर जन सुराज पार्टी ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए अधिकांश वादे अब तक धरातल पर नहीं उतर सके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि युवा बेरोजगारी और पलायन की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि महिलाओं को दो-दो लाख रुपये देने का वादा भी केवल चुनावी घोषणा बनकर रह गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोजगार और पलायन को लेकर सरकार पर हमला

जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार ने पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया था. इस हिसाब से छह महीने में लगभग 9.85 लाख युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था. लेकिन स्थिति इसके उलट है. उन्होंने दावा किया कि बिहार के केवल 25 प्रतिशत मजदूरों को राज्य में काम मिल रहा है, जबकि 71 प्रतिशत मजदूर रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं.

बीपीएससी TRE-4 भर्ती पर उठाए सवाल

जन सुराज पार्टी ने बीपीएससी TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सरकार को घेरा। बजरंगी मिश्र ने कहा कि छात्रों से चुनाव से पहले नोटिफिकेशन जारी करने का वादा किया गया था. लेकिन अब तक अधिसूचना जारी नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र आंदोलन करने सड़क पर उतरे तो उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर मुकदमे दर्ज किए गए.

महिला योजना और कर्ज के मुद्दे पर भी घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दो-दो लाख रुपये देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है. वहीं बिहार पर लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार की आलोचना की गई. नीट छात्रा हत्याकांड का जिक्र करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण आरोपियों को जमानत मिल गई, जिससे बेटियों की सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

जन सुराज पार्टी ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई. नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में हत्या, दुष्कर्म और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े जारी करने में देरी कर सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई नेता रहे मौजूद

इस मौके पर पार्टी की महिला अध्यक्ष आशा देवी, युवा अध्यक्ष अजीत सम्राट और कार्यालय प्रभारी विजय कुमार पाठक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नेताओं ने कहा कि जन सुराज पार्टी जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी.

Also Read:कृष्ण मुरारी हत्याकांड: विकास गुप्ता के एक मिस कॉल से हुआ 4 लोगों की निर्मम हत्या का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन