साढ़े 14 लाख के गबन मामले के आरोपित ने किया सरेंडर, जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2019 6:15 AM
बक्सर, कोर्ट : धोखाधड़ी कर केनरा बैंक के 14 लाख 56 हजार गबन करने वाले अभियुक्त ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया. इसके पहले बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जमानत याचिका को संचालित करते हुए न्यायालय से प्रार्थना […]
बक्सर, कोर्ट : धोखाधड़ी कर केनरा बैंक के 14 लाख 56 हजार गबन करने वाले अभियुक्त ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया. इसके पहले बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जमानत याचिका को संचालित करते हुए न्यायालय से प्रार्थना किया कि किसी भी राशि का मुचलका भरने के लिए अभियुक्त तैयार है, ऐसे में उसे जमानत दिया जाये, लेकिन कांड की गंभीरता देखते हुए न्यायालय ने उसे एक सिरे से खारिज कर दिया तथा अभियुक्त की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










