बालिका खिलाड़ी से छेड़खानी के आरोपित युवक की छत से गिर कर मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 10:02 AM
बक्सर : बालिका खिलाड़ी से छेड़खानी के आरोपित की छत से गिर कर मौत हो गयी है. घटना बुधवार की देर रात की बतायी जा रही है. मृतक मित्रलोक कॉलोनी निवासी अंकित यादव बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधी अंकित यादव को पकड़ने के लिए गयी पुलिस को […]
बक्सर : बालिका खिलाड़ी से छेड़खानी के आरोपित की छत से गिर कर मौत हो गयी है. घटना बुधवार की देर रात की बतायी जा रही है. मृतक मित्रलोक कॉलोनी निवासी अंकित यादव बताया जाता है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधी अंकित यादव को पकड़ने के लिए गयी पुलिस को देखते ही वह भाग कर दूसरे के घर में जा घुसा. इसी बीच, घर की महिला को रात में खटखटाहट की आवाज सुनायी दी. आवाज सुनकर महिला चिल्लाने लगी. महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गये. लोगों को जगते देख वह भागने लगा. इसी दौरान छत से गिर कर अंकित की मौत हो गयी है. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
बताया जाता है कि पुलिस सूत्रों की मानें तो मुफ्फसिल थाने की पुलिस बुधवार की रात करीब नौ बजे मित्रलोक कॉलोनी में छापेमारी करने गयी थी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक, एक पुराने अपराधी विक्की मिश्रा की तलाश में पहुंचे थे. संयोगवश उस वक्त वहां पर अंकित यादव भी मौजूद था, जो पुलिस को देख कर भागने लगा. एक के बाद एक आसपास बने मकानों की छत पर भागते हुए वह एक अधिवक्ता के घर की छत पर पहुंच गया. वहां रेलिंग ना होने के कारण वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गयी. बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया तथा मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.
बताया जा रहा है कि मृत युवक पर बुधवार की सुबह बालिका खिलाड़ी से छेड़खानी और उसके भाई पर गोली चलाने का आरोप भी है. उसके विरुद्ध बुधवार को महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










