मिश्रवलिया श्मशान घाट से 170 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिश्रवलिया श्मशान घाट पर छापेमारी कर 170 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज का रहने वाला रोशन कुमार बताया जाता है. उत्पाद अधीक्षक नीरज […]
विज्ञापन
बक्सर : उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिश्रवलिया श्मशान घाट पर छापेमारी कर 170 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज का रहने वाला रोशन कुमार बताया जाता है.
उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली कि एक युवक मिश्रवलिया श्मशान घाट पर शराब लेने के लिए बाइक से गया है. सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर मिश्रवलिया श्मशान घाट पर छापेमारी किया. जहां एक युवक को बाइक से आते हुए देखा गया.
पुलिस ने युवक को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 170 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने उसके बाइक को भी जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि यूपी के रास्ते कुछ तस्कर मिश्रवलिया श्मशान घाट पर शराब लाकर इलाके में सप्लाइ करते हैं. रोशन भी शराब लाकर अपने गांव में बेचने का काम करता है. अभी उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










