फाइलों में त्रुटियों पर एसपी ने लगायी क्सास
Updated at : 19 Nov 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : सोमवार की देर शाम कोरानसराय थाने में अचानक एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा पहुंच गये. एसपी के पहुंचने से पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. हालांकि एसपी ने थाने में सभी चीजें सही पायी. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा थाने का निरीक्षण करने के बाद फाइलों का एक-एक कर अवलोकन किया और कई पुलिस-पदाधिकारियों को फाइलों में […]
विज्ञापन
बक्सर : सोमवार की देर शाम कोरानसराय थाने में अचानक एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा पहुंच गये. एसपी के पहुंचने से पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. हालांकि एसपी ने थाने में सभी चीजें सही पायी. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा थाने का निरीक्षण करने के बाद फाइलों का एक-एक कर अवलोकन किया और कई पुलिस-पदाधिकारियों को फाइलों में त्रुटियों के बाद जमकर क्लास लगायी.
एसपी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि हरहाल में गांव और आसपास के इलाकों में गश्ती होनी चाहिए. इसके साथ ही शराब और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ मुहिम चलाकर छापेमारी करें. उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि छोटे मामलों को घटनास्थल पर ही निपटा दें. सभी लोगों की बातें सुने. उन्होंने फरार वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया.
एसपी ने धीमे पड़े अनुसंधान में तेजी लाने और केसों के निपटारा करने में सुस्त रहने वाले पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया. फ़ाइलो के अवलोकन के बाद कई बिंदुओं पर मिली त्रुटियों से एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई तरह के दिशा-निर्देश दिए.
एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि कोरान सराय का निरीक्षण किया गया है. थाने के पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि जितने भी लंबित मामले है उन्हें पहले निटपरा करें. साथ ही जितने मामलों का अनुंसधान चल रहा है. उसमें तेजी लाये. उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग और शराब के खिलाफ अभियान चलाये. इसके साथ ही कामों में सुस्ती बरतने वाले पुलिस-पदाधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




