अपराधियों ने युवक को मारी गोली
Updated at : 03 Oct 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : डुमरांव थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया, जिसमें युवक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का इलाज चल रहा है. हालांकि पुलिस को अभी तक इसकी सूचना नहीं मिली है. […]
विज्ञापन
बक्सर : डुमरांव थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया, जिसमें युवक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का इलाज चल रहा है.
हालांकि पुलिस को अभी तक इसकी सूचना नहीं मिली है. जख्मी युवक नावाडेरा गांव का रहने वाला चंदन कुमार सिंह बताया जाता है. सूत्रों ने बताया कि चंदन डुमरांव स्टेशन पर तगादा करने के लिए आया था जहां उसका किसी से 40 हजार रुपये को लेकर विवाद हो गया.
इसी विवाद में किसी ने चंदन को गोली मार दिया. जिसमें वह जख्मी हो गया. किसी तरह से उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में सूचना नहीं मिली है. मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




