1567 मतदान केंद्रों पर छह नवंबर को 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 13 लाख 15 हजार 192 मतदाता

छह नवंबर को प्रथम चरण के तहत बक्सर जिला के चार विधान सभा क्षेत्रों के चुनावी मैदान में उतरे कुल 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.
बक्सर. छह नवंबर को प्रथम चरण के तहत बक्सर जिला के चार विधान सभा क्षेत्रों के चुनावी मैदान में उतरे कुल 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 13 लाख 15 हजार 192 मतदाता. इसके लिए कुल 1567 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कुल 158 सेक्टर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. बक्सर विधान सभा में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. जिसके लिए कुल 346 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जबकि राजपुर में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिसके लिए कुल 421 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जबकि ब्रह्मपुर में कुल प्रत्याशियों की संख्या सबसे कम आठ है. जिसके लिए कुल 418 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. वही डुमरांव विधान सभा में सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. जिसके लिए कुल 382 मतदान केंद्र बनाये गयेे हैं. ब्रह्मपुर विधान सभा के लिए चुनावी समर में उतरे आठ प्रत्याशियों के लिए कुल 3 लाख 49 हजार 206 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 81 हजार 140 व महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 60 हजार 792 होंगी. जिसमें थर्ड जेंडर की संख्या दो हैं. जबकि 18 साल से 19 साल के नये मतदाता की संख्या 5551 होगी. वही 85 साल से ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 1721 है. इसी प्रकार बक्सर विधान सभा के चुनाव लड़ रहे कुल 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे कुल 2 लाख 92 हजार 780 मतदाता. जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या एक लाख 50 हजार 193 है. जबकि महिला मतदाता की संख्या एक लाख 35 हजार 590 है. वही थर्ड जेंडर की संख्या चार बताया जा रहा है. जबकि 18 से 19 साल के नये मतदाता की संख्या 5723 और 85 साल से ज्यादा उग्र वाले मतदाताओं की संख्या 1220 बताया जा रहा है. डुमरांव विधान सभा में ताल ठोक रहे कुल 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 3 लाख 29 हजार 310 मतदाता करेंगे. जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या एक लाख 70 हजार 690 है, वहीं महिला मतदाता की संख्या एक लाख 51 हजार 331 है. थर्ड जेंडर की संख्या तीन बताया जा रहा है. जबकि कुल नये मतदाता की संख्या छह हजार आठ और 85 साल से ज्यादा उम्र वाले वोटरों की संख्या 1278 बताया जा रहा है. जबकि राजपुर सुरक्षित विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रहे कुल 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 3 लाख 43 हजार 923 मतदाता. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 75 हजार 471 है. महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 59 हजार 918 और नये वोटरों की संख्या 6952 बताया जा रहा है. थर्ड जेंडर की संख्या दो है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




