पड़ोस युवा संसद योगाभ्यास में योग करने का लिया गया निर्णय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटैया-निर्मली : नेहरू युवा केंद्र सुपौल के तत्वावधान में मंगलवार को बनवारी मध्य विद्यालय थुमहा में पड़ोस युवा संसद योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार, मुख्य अतिथि अनिल कुमार अनल, टीओटी रघुवंश कुमार, भूपेंद्र चौधरी, पीसी आशीष प्रकाश लेखापाल आरके मंडल, ग्राम विकास परिषद की हेमलता पांडे ने […]
विज्ञापन
कटैया-निर्मली : नेहरू युवा केंद्र सुपौल के तत्वावधान में मंगलवार को बनवारी मध्य विद्यालय थुमहा में पड़ोस युवा संसद योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार, मुख्य अतिथि अनिल कुमार अनल, टीओटी रघुवंश कुमार, भूपेंद्र चौधरी, पीसी आशीष प्रकाश लेखापाल आरके मंडल, ग्राम विकास परिषद की हेमलता पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में आसपास के 80 युवा-युवतियों ने भाग लिये.
कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण स्वच्छ, भारत निर्मल भारत शिक्षा, परिवार कल्याण, युवा संगठन निर्माण पर चर्चा किया गया. वक्ताओं ने योग पर चर्चा एवं अभ्यास किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 21 जून को वृहद रूप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांव, पंचायत, टोला एवं मुहल्ले में योग कार्यक्रम में भाग लेने का निश्चय लिया.
कार्यक्रम को संबोधित करते श्रीमति पांडे ने खास तौर पर उपस्थित युवा-युवती को नियमित योग करने की नसीहत दिया. कहा कि पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी लोग आसपास में लगने वाले योग शिविर में निश्चित रूप से भाग लें. कहा कि नियमित योग करने से तन स्वस्थ एवं मन प्रसन्न रहता है. कार्यक्रम में वीणा भारती, स्नेहा कुमारी, त्रिलोक कुमार, अंजना कुमारी, मुकेश कुमार, रंजू कुमारी, मीना कुमारी, पूनम कुमारी अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










