भारतीय सेना की कार्रवाई से देशवासियों में हर्ष : अभाविप
Updated at : 27 Feb 2019 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में हुए कार्रवाई से पूरे देशवासियों में हर्ष है. एक तरफ भारतीय सेना के जवानों ने अपने शौर्य और पराक्रम का बखूबी परिचय दिया है तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने सेना को मजबूती प्रदान करके भारतीयों का दिल जीत लिया है. इस जीत की […]
विज्ञापन
डुमरांव : भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में हुए कार्रवाई से पूरे देशवासियों में हर्ष है. एक तरफ भारतीय सेना के जवानों ने अपने शौर्य और पराक्रम का बखूबी परिचय दिया है तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने सेना को मजबूती प्रदान करके भारतीयों का दिल जीत लिया है. इस जीत की खुशी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डुमरांव के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में मिठाई बांटकर एवं पटाखा छोड़कर खुशी व्यक्त की गयी.
कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग संयोजक दीपक यादव ने किया. इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए बक्सर एवं भोजपुर जिले के विभाग संयोजक दीपक यादव ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों में शौर्य एवं पराक्रम की कमी नहीं है.
भारतीय सेना के द्वारा कई बार मात खाने के बाद भी पाकिस्तान बंदर घुड़की देता रहता है, लेकिन भारतीय सेना में इतना साहस है कि उसकी हर बेनकाब चाल को पस्त करते हुए उसे कुचल सकता है. वहीं नगर मंत्री लक्ष्मण राम ने कहा कि सरकार को सेना को हमेशा छूट दिये जाना चाहिए, जबकि पिछली सरकारों ने हाथ बांध रखे थे लेकिन एक मजबूत सरकार भारतीय सेना को मजबूती से विश्व पटल पर उभार रही है.
सभा को रोशन, नीरज, सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री अमृतांशु भगत ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर एसएफडी प्रमुख मृतन कुमार ने किया. मौके पर राहुल, चंदन, दीपक, राजन, सचिन, विनीत, टीपू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




