ePaper

आयुष्मान भारत के तहत 1.5 लाख स्वास्थ्य एवं कल्याण की होगी स्थापना : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

Updated at : 15 Sep 2018 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
आयुष्मान भारत के तहत 1.5 लाख स्वास्थ्य एवं कल्याण की होगी स्थापना : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में तकरीबन 1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र की स्थापना की जायेगी. इससे करीब 55 करोड़ लोगों को फायदा होगा. मंत्री योजना के तहत शुरुआती दो स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र के शुभारंभ के बाद लोगों […]

विज्ञापन

बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में तकरीबन 1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र की स्थापना की जायेगी. इससे करीब 55 करोड़ लोगों को फायदा होगा. मंत्री योजना के तहत शुरुआती दो स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र के शुभारंभ के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. योजना के तहत बिहार के बक्सर शहर में एक और नवांनगर पंचायत में एक केंद्र की स्थापना की गयी है.अश्विनी चौबे यहां के स्थानीय सांसद भी हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन केंद्रों को पंचायत स्तर पर स्थापित किया जा रहा है क्योंकि इस कार्यक्रम का लक्ष्य दूरदराज के गांवों में चिकित्सा सुविधा लाना है.अश्विनी चौबे के हवाले से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन केंद्रों में टेलीमेडिसीन जैसी सुविधा भी होगी ताकि मरीजों को बिना कहीं जाये विशेषज्ञों से सलाह मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन