बक्सर : गैंगवार में आया गणेश गैंग का नाम

Updated at : 24 Jul 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर : गैंगवार में आया गणेश गैंग का नाम

बक्सर : ठोरा नदी के समीप हुए गैंगवार में कुख्यात गणेश यादव और उसके भाइयों के नाम सामने आये हैं. बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन लोग अरमान अंसारी, सेराज सिद्धकी और राजन कुमार रामगढ़ से लौट रहे थे. पहले से ठोरा नदी के समीप घात लगाये गणेश यादव, उसके भाई हरेंद यादव, […]

विज्ञापन
बक्सर : ठोरा नदी के समीप हुए गैंगवार में कुख्यात गणेश यादव और उसके भाइयों के नाम सामने आये हैं. बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन लोग अरमान अंसारी, सेराज सिद्धकी और राजन कुमार रामगढ़ से लौट रहे थे.
पहले से ठोरा नदी के समीप घात लगाये गणेश यादव, उसके भाई हरेंद यादव, अजय यादव और उसके साथियों ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई. गोली की आवाज सुनकर लोगों ने इसकी सूचना एसपी राकेश कुमार को दी. जब तक पुलिस पहुंचती तब तक घटना को अंजाम देने के बाद गणेश और उसके साथी भागने में सफल रहे. सूत्रों ने बताया कि गणेश गैंग के अपराधी दो बाइकों और एक कार से आये थे. दोनों के बीच कई वर्षों से लड़ाई चल रही है.
हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कह रही है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कुछ बता नहीं रहे हैं. एक को गोली लगी है. इलाज के बाद पूछताछ की जायेगा. सूचना मिली है कि गणेश गैंग के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी शुरू कर दी गयी है.
घटना की जानकारी के तत्काल बाद अगर पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो कई लाशें बिछ जातीं. गैंगवार की घटना के बाद मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस बल ने अपराधियों को खदेड़ना शुरू किया. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में दोनों गैंगों के करीब 10-10 अपराधी मौके पर पहुंच कर घटना को अंजाम देने में जुटे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन