युवती की हत्या कर चेहरे पर डाला तेजाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2018 1:05 AM
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं हुई युवती की हत्या खेत घूमने गये ग्रामीणों ने देखा खेत में पड़े शव को बक्सर/ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच […]
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं हुई युवती की हत्या
खेत घूमने गये ग्रामीणों ने देखा खेत में पड़े शव को
बक्सर/ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. युवती की पहचान नहीं हो पायी है. घटना शुक्रवार की देर शाम की बतायी जाती है. बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम कांट गांव के लोग बधार घूमने के लिए गये थे. इसी बीच बधार में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ था.
युवती का चेहरा तेजाब से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ब्रह्मपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस उसकी तस्वीर को लेकर आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है. ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि युवती का चेहरा पूरा खराब हो गया है. युवती की हत्या दूसरे जगह कर के शव को यहां फेंका गया है.
उन्होंने बताया कि युवती की उम्र करीब 22 वर्ष होगी. ऐसा लगता है कि उसकी हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है. मृतका की पहचान के लिए जिले के सभी थानों में उसकी तस्वीर भेज दी गयी है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चल पायेगा. वहीं गांव के लोगों ने बताया कि युवती के चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया गया है. युवती के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं है. आसपास के लोगों ने युवती की हत्या कर उसकी लाश बधार में फेंक दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










