हड़ताली डाककर्मियों ने मोदी का पुतला फूंका

बरबीघा : बुधवार को स्थानीय उप डाकघर परिसर में विगत आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे डाककर्मियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांव के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवा को ठप कर अपनी मांगों के पक्ष में हड़ताल में जुटे डाककर्मियों के द्वारा मोदी सरकार के […]
बरबीघा : बुधवार को स्थानीय उप डाकघर परिसर में विगत आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे डाककर्मियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांव के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवा को ठप कर अपनी मांगों के पक्ष में हड़ताल में जुटे डाककर्मियों के द्वारा मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गयी. उप डाकपाल अरुण कुमार ने बताया कि सातवें वेतन के लाभ से वंचित डाककर्मियों की अपनी सेवा संबंधी अन्य कई मांगे हैं. जिस संघ के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है. अरुण कुमार ने कहा कि सभी जायज मांगों को विगत कई महीनों से डाला जा रहा है.
इस पर डाककर्मियों में काफी रोष है, और अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो उनका आंदोलन और तेज किया जायेगा. हड़ताली डाककर्मियों के संघ के द्वारा सेवाकालीन प्रोन्नति व सातवें वेतन के लाभ को यथाशीघ्र देने की घोषणा की मांग की जा रही थी. शेखपुरा. अपनी मांगों को लेकर लगातार नौवें दिन हड़ताल पर डटे डाक कर्मी अब पूरी तरह से करो या मरो की स्थिति में आ गये हैं. बुधवार को अपने आंदोलन को और उग्र बनाते हुए हड़ताली डाक कर्मी शेखपुरा मुख्य डाकघर से शहर के चांदनी चै तक जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार विरोधी नारे लगा कर आक्रोश जताया. स्थानीय तौर पर हड़ताल का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण डाक सेवक संघ के सर्किल सचिव श्री निवास कुमार तथा प्रमंडलीय सचिव प्रदीप कुमार नेसंयुक्त रूप से बताया कि केंद्र की मोदी सरकार अब हिटलरशाही रवैया अपनाने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




