समर्थकों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा
Updated at : 19 May 2018 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से हाथापाई, सड़क जाम, पथराव बक्सर : मुफस्सिल थाने के इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पास शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने नदांव पंचायत के पूर्व मुखिया खूंटी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी. काफी करीब से सिर में दो गोलियां मारी गयी हैं. अपराधियों ने साथ रहे मृतक के पुत्र यशवंत […]
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से हाथापाई, सड़क जाम, पथराव
बक्सर : मुफस्सिल थाने के इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पास शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने नदांव पंचायत के पूर्व मुखिया खूंटी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी. काफी करीब से सिर में दो गोलियां मारी गयी हैं. अपराधियों ने साथ रहे मृतक के पुत्र यशवंत कुमार पर गोलियां चलायीं, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ दोनों पिता-पुत्र शहर के गोलंबर स्थित अपनी मेडिकल की दुकान बंद कर स्कॉर्पियो से लालगंज स्थित घर लौट रहे थे.
इधर, घटना की जानकारी पर सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के समर्थकों पुलिस अधिकारियों की हाथापाई भी हुई तथा पुलिस को वहां से खदेड़ दिया. लोगों में गुस्सा इस कदर था कि सदर अस्पताल से सामान को बाहर निकाल कर फेंक दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल के सामने बक्सर-सासाराम मार्ग को शव रखकर जाम कर दिया. वहीं, आक्रोशितों को समझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




