बक्सर में पेड़ से टकरायी बाइक, तीन की गयी जान

बक्सर : डुमरांव-विक्रमगंज स्टेट हाईवे के कोपवा बस स्टैंड के समीप सोमवार की रात सड़क पर गिरे पेड़ से एक बाइक टकरा गयी. इसमें बाइक सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी. कोरानसराय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज […]
बक्सर : डुमरांव-विक्रमगंज स्टेट हाईवे के कोपवा बस स्टैंड के समीप सोमवार की रात सड़क पर गिरे पेड़ से एक बाइक टकरा गयी. इसमें बाइक सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी. कोरानसराय थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. तीनों मृतक रोहतास जिले के क्वाथ के रहनेवाले विक्रमा यादव, पंकज यादव और उनका मित्र भोलू यादव बताये जाते हैं. बताया जाता है कि रोहतास के रहनेवाले विक्रमा यादव, उसका भाई पंकज यादव और दोनों का साथी भोलू यादव किसी काम के लिए सोमवार को किसी काम से बक्सर आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




