हैलो सर! ड्रग इंस्पेक्टर मैनेज हैं, आप भी हो जाएं

बक्सर : हैलो सर! ड्रग इंस्पेक्टर मैनेज हो गये हैं, आप भी हो जाएं. पिछले 24 घंटे से इस तरह के कॉल ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (प्रबंध निदेशक) मुस्तफा हुसैन के पास आ रहे हैं. हुसैन ने बताया कि इस तरह के कॉल बक्सर, पटना सहित दूसरे स्थानों से किये जा […]
बक्सर : हैलो सर! ड्रग इंस्पेक्टर मैनेज हो गये हैं, आप भी हो जाएं. पिछले 24 घंटे से इस तरह के कॉल ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (प्रबंध निदेशक) मुस्तफा हुसैन के पास आ रहे हैं. हुसैन ने बताया कि इस तरह के कॉल बक्सर, पटना सहित दूसरे स्थानों से किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी बक्सर के एसपी व डीएम को हमारे द्वारा दी जा चुकी है. शुक्रवार को औषधि विभाग के प्रधान सचिव को पूरे मामले की जानकारी लिखित तौर पर दी जायेगी. मैनेज को लेकर दवाब बनानेवाले लोगों ने एमडी से कहा है कि नकली दवाओं के आरोप में जिनकी गिरफ्तारियां हुई हैं,
उन्हें आप ही छुड़ा सकते हैं. ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट को मैनेज करने का दावा करनेवाले ड्रग माफियाओं के साथ कई सफेदपोशों के कॉल भी एमडी के पास आये हैं. बक्सर के पुलिस अधीक्षक मो.अब्दुल्लाह ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. इस गोरखधंधे में औषधि निरीक्षक की भूमिका संदेहास्पद है. उन्होंने बताया कि दवा से संबंधित जांच रिपोर्ट की एक सत्यापित कॉपी औषधि विभाग के प्रधान सचिव व बक्सर के जिलाधिकारी को दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




