ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकरायी आनंद बिहार एक्स.

Updated at : 11 Apr 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकरायी आनंद बिहार एक्स.

इंजन में खराबी आने से एक घंटा तक रुकी रही ट्रेन बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के डुमरांव-कुशलपुर हाॅल्ट के समीप मंगलवार की दोपहर को एक बड़ा हादसा टल गया. अप में आ रही जयनगर-आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन स्लीपर से टकरा गयी, जिससे ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. इंजन खराब होने से करीब […]

विज्ञापन

इंजन में खराबी आने से एक घंटा तक रुकी रही ट्रेन

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के डुमरांव-कुशलपुर हाॅल्ट के समीप मंगलवार की दोपहर को एक बड़ा हादसा टल गया. अप में आ रही जयनगर-आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन स्लीपर से टकरा गयी, जिससे ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. इंजन खराब होने से करीब एक घंटे तक अप लाइन पर परिचालन बाधित रहा. हादसे के एक घंटा के बाद इंजन को ठीक कर स्पेशल ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान जांच में जुट गये.
साथ ही इंजन में तकनीकी खराबी होने से अन्य ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया गया. बताया जाता है कि जयनगर से चलकर आनंद बिहार को जानेवाली स्पेशल ट्रेन जैसे ही डुमरांव स्टेशन से आगे बढ़ी कुशलपुर हाॅल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर रखे एक स्लीपर से टकरा गयी. स्लीपर से टकराने के बाद चालक ने ट्रेन में झटका महसूस किया.
इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. इंजन में तकनीकी खराबी के चलते इंजन फेल हो गया. इसके बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. सूचना मिलने के बाद ही अधिकारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. साथ ही स्पेशल ट्रेन को आगे के लिए रवाना किये. ट्रेन के इंजन में खराबी होने के कारण पैसेंजर ट्रेन को डुमरांव, जनसाधारण को कुल्हडियां और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को दानापुर में रोक गया. दो घंटे के बाद अप लाइन का परिचालन सुचारु रूप से चालू किया गया.
बता दें कि 14 मार्च को टुडीगंज स्टेशन पर कुछ शरारती तत्वों ने ट्रैक पर टॉली रख दिया था, जिसमें श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था. वहीं टुडीगंज स्टेशन मास्टर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन