ब्रांडेड कंपनियों के नाम से रहें सावधान, इश्तेहारों से पटा शहर
Updated at : 22 Feb 2018 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

बगैर इंटरव्यू के ज्वाइनिंग का दावा पीएफ,मेडिकल,आवास सहित कई अन्य सुविधाओं की बात आठवीं से लेकर स्नातकों तक के लिए नौकरी योग्यता के हिसाब से जॉब का लालच बक्सर : ठगों ने ठगी का एक नया खेल शुरू किया है. ठग अब बेरोजगारों को अपने निशाने पर लेने में जुटे हैं. शातिर ठगों ने इसके […]
विज्ञापन
बगैर इंटरव्यू के ज्वाइनिंग का दावा
पीएफ,मेडिकल,आवास सहित कई अन्य सुविधाओं की बात
आठवीं से लेकर स्नातकों तक के लिए नौकरी
योग्यता के हिसाब से जॉब का लालच
बक्सर : ठगों ने ठगी का एक नया खेल शुरू किया है. ठग अब बेरोजगारों को अपने निशाने पर लेने में जुटे हैं. शातिर ठगों ने इसके लिए ब्रांडेड कंपनियों के नाम बेचने शुरू कर दिये हैं. ब्रांडेड कंपनियों में नौकरी दिलाये जाने की बात कहते हैं. इसके लिए बाजाप्ता कंपनियों के नाम से इश्तेहार छपवा कर उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर चिपका दिया है. इश्तेहारों को रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड के अलावे ट्रेनें व बसों में देखा जा सकता है.
छपे इश्तिहार में बगैर इंटरव्यू के ही ज्वाइनिंग दिलाये जाने का दावा किया जाता है.योग्यता के हिसाब से नौकरी दिये जाने की बात बतायी जाती है.ऐसे ठगों के पास आठवीं पास से लेकर स्नातक तक के बेरोजगारों के लिए बेहतर सैलरी के साथ नौकरी उपलब्ध है.ज्वाइनिंग के बाद ड्यूटी भी जिला अनुसार देने का दावा किया जाता है.इश्तेहार के अंत में एक मोबाइल नंबर भी अंकित है. पतंजलि के आयुर्वेदिक कंपनी के नाम फर्जी इश्तेहार जारी किय गया है.
जिसमें हेल्पर,स्टोर कीपर,सुपरवाइजर व असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर जैसे पदों की बहाली के दावे किये गये हैं.बक्सर रेलवे स्टेशन के शौचालय के पास चस्पाये इश्तेहार में कई तरह के नौकरी दिये जाने की बात कही गयी है.जिसमें कॉल सेंटर,डाटा इंट्री,कंप्यूटर ऑपरेट,सुरक्षा कर्मी,सुपरवाइजर,बैंक अकाउंटेट,मार्केटिंग मैनेजर,ऑफिस ब्वाय सहित कई तरह के पद अंकित किये गये है.ठगों द्वारा बार-बार मोबाइल नंबर भी बदला जाता है.
होता है लाखों का कारोबार
ठगी के माध्यम से लाखों का कारोबार किया जाता है.फ्री भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से पैसे की उगाही होती है.उन्हें बताया जाता है कि ज्वाइनिंग लेटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कागजातों को तैयार करने में आने वाले खर्च की राशि देनी होगी.ठगों के जाल में फंसने वाले प्रति बेरोजगारों से एक हजार से अधिक की राशि वसूली जाती है.इतना ही नहीं उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक थमा दिया जाता है.नाम नहीं छापने की शर्त पर इंटर के एक छात्र ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 12 सौ रूपये ठग लिये गये.युवक के अनुसार उसे एक सप्ताह पूर्व बक्सर रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया था,जहां बात कर ठगों ने कागजात तैयार कराने के नाम पर 12 सौ रूपये ले लिये.
नालंदा पुलिस के हत्थे चढ़ा था गैंग का सरगना
चार माह पूर्व नालंदा पुलिस ने गैंग का सरगना सहित चार लोगों को बिहारशरीफ के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था.गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में कई ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी मुहर,ज्वाइनिंग लेटर,सैकड़ों की संख्या में लड़के व लड़कियों की तस्वीर सहित कई अन्य सामान बरामद किये गये थे.उत्तर प्रदेश के बनारस के युवकों ने ठगों की जानकारी नालंदा पुलिस को उपलब्ध करायी थी.सूचना के बाद नालंदा पुलिस ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर चार युवकों की गिरफ्तारी की थी.
कहते हैं थानाध्यक्ष
क्षेत्र में चस्पाये गये इस तरह के फर्जी इश्तेहारों पहले जांच करायी जायेगी.जिन तत्वों द्वारा यह काम किया जा रहा है,पुलिस उनकी तलाश करेगी.उन्होंने कहा कि अगर कोई युवक-युवती इस तरह के ठगी के शिकार हुए हैं तो वह बेहिचक थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
अविनाश कुमार, नगर थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




