एक ही कमरे में मिलता है वर्ग पांच तक के बच्चों को शिक्षा का ज्ञान

डुमरांव : प्रखंड की कोरानसराय पंचायत के वार्ड एक स्थित गढ़ही टोला के प्राथमिक विद्यालय में वर्ग एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को एक ही कमरे में बैठा कर पढ़ाया जाता है. इस परेशानी के बीच छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने को मजबूर हैं. जाड़े के दिन में विद्यालय प्रबंधन छात्रों को विद्यालय भवन के […]
डुमरांव : प्रखंड की कोरानसराय पंचायत के वार्ड एक स्थित गढ़ही टोला के प्राथमिक विद्यालय में वर्ग एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को एक ही कमरे में बैठा कर पढ़ाया जाता है. इस परेशानी के बीच छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने को मजबूर हैं. जाड़े के दिन में विद्यालय प्रबंधन छात्रों को विद्यालय भवन के बाहर अलग-अलग करके खुले मैदान में बैठा कर शिक्षा देने का प्रयास करता है लेकिन गर्मी व बरसात में मजबूरी में एक ही कमरे में बैठा कर पढ़ाना पड़ता है. विद्यालय की छात्रा अंजू कुमारी, प्रिया कुमारी आदि ने बताया कि कमरे के अभाव में इसी कमरे के अंदर एमडीएम का खाना भी बनता है, जिसके चलते बच्चों के बीच हमेशा भय का माहौल बना रहता है. बच्चे बैठने के लिए धक्का मुक्की करते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




