घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी
Updated at : 20 Feb 2018 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

रिश्तेदार ने दी पुलिस को सूचना बक्सर : सोमवार की दोपहर एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट के गली नंबर छह की है. मृतका आशा पड़री के रहनेवाले भरत सिंह की पत्नी मेनका कुमारी बतायी जाती है. घटना के वक्त घर में कोई […]
विज्ञापन
रिश्तेदार ने दी पुलिस को सूचना
बक्सर : सोमवार की दोपहर एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट के गली नंबर छह की है. मृतका आशा पड़री के रहनेवाले भरत सिंह की पत्नी मेनका कुमारी बतायी जाती है. घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गयी है. बताया जाता है कि भरत सुबह में किसी काम के लिए कही गया था.
घर पर कोई नहीं था. इसी बीच करीब 12 बजे भरत सिंह की पत्नी मेनका देवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीं मृतक के एक रिश्तेदार ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मेनका का अपने घर में विवाद चल रहा था. वह भरत सिंह की दूसरी पत्नी थी. नगर थानाध्यक्ष दयानंद प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है. तलाशी में कमरे से कुछ नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




