हथियार के बल पर किसान से एक लाख की लूट

Updated at : 17 Feb 2018 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर किसान से एक लाख की लूट

बक्सर/डुमरांव : जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के चौक के समीप हथियार बंद अपराधियों ने एक किसान से शुक्रवार की शाम हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. किसान बक्सर से बस पकड़ कर अपने गांव चौगाईं जा रहा था तभी एक […]

विज्ञापन

बक्सर/डुमरांव : जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के चौक के समीप हथियार बंद अपराधियों ने एक किसान से शुक्रवार की शाम हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. किसान बक्सर से बस पकड़ कर अपने गांव चौगाईं जा रहा था तभी एक बाइक पर दो की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

बताया जाता है कि चौगाईं प्रखंड के शिवपुर के रहनेवाले लोक नाथ महतो बक्सर से अपने रिश्तेदार से एक लाख रुपये कर्ज लेकर बस से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जब बस कोरानसराय बाजार पर रुकी तो पहले से ही रेकी कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने बस में घुस कर उनका बैग छीनकर भाग गये. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी लेकर फरार हो गये.

बस में सवार सभी लोग सन्न है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. कोरानसराय थानाध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन