पाकिस्तान का नक्शा बिगाड़ देगी हमारी सेना, आतंक को संरक्षण देना बंद करे पाक : केंद्रीय मंत्री

Updated at : 14 Feb 2018 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान का नक्शा बिगाड़ देगी हमारी सेना, आतंक को संरक्षण देना बंद करे पाक : केंद्रीय मंत्री

बक्सर : बिहार के बक्सर संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. श्रीनगर में हुए आतंकी हमलों में मारे जा रहे जवानों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करने के बाद गरजते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को संरक्षण देने से […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. श्रीनगर में हुए आतंकी हमलों में मारे जा रहे जवानों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करने के बाद गरजते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को संरक्षण देने से बाज आये, वरना हिंदुस्तान के बहादुर सैनिक पाकिस्तान का नक्शा बिगाड़ देंगे.

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के विवादास्पद बयान के बाद अश्विनी चौबे ने अय्यर पर जमकर हमला बोला और कहा कि वह सचेत हो जायें, वह ऐसी परिस्थियां नहीं आने दें कि पाकिस्तान धरती के नक्शे से अलग हट जाये. हाल में मणिशंकर अय्यर का वह बयान चर्चा में था, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी मुद्दे को बातचीत के जरिये हल करने को पाकिस्तान तैयार है, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है. अश्विनी चौबे ने इसी का जवाब देते हुए मणिशंकर अय्यर पर भी हमला बोला.

चौबे ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन के साथ ही एनडीए की सरकार चलायेगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत का संपूर्ण विकास करना है और उसके लिए किसी भ्रष्टाचारी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

यह भी पढ़ें-
बिहार : मंच पर चढ़ते वक्त गिरे अश्विनी चौबे, पैर हुआ फ्रैक्चर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन