ट्रेन में मिली तीन माह की बच्ची चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले

बगेनगोला : शुक्रवार को टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन पर आयी डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में एक तीन माह की बच्ची लावारिस हालत मिली. बच्ची को देखते ही लोगबाग अवाक रह गये. ट्रेन पर मौजूद कई रेल यात्रियों ने बच्ची के परिजनों की खोजबीन की. लोगों ने अंदेशा व्यक्त किया कि किसी मां द्वारा जान बुझकर इस बच्ची […]
बगेनगोला : शुक्रवार को टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन पर आयी डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में एक तीन माह की बच्ची लावारिस हालत मिली. बच्ची को देखते ही लोगबाग अवाक रह गये. ट्रेन पर मौजूद कई रेल यात्रियों ने बच्ची के परिजनों की खोजबीन की. लोगों ने अंदेशा व्यक्त किया कि किसी मां द्वारा जान बुझकर इस बच्ची को ट्रेन में छोड़ दिया गया है.
हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है. बच्ची देखने से किसी बेहतर परिवार की लग रही थी. मामले की जानकारी के बाद आपीएफ ने रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया. उसी डीएमयू ट्रेन में चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक चंदन कुमार सफर कर रहे थे. आरपीएफ जवान टीएन सिंह, राजू रंजन कुमार ने बताया कि 63234, डाउन डीएमयू पैसेंजर ट्रेन से करीब तीन माह की एक बच्ची लावारिस हालत में बरामद की गयी है.
उक्त बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन डुमरांव को सौंप दिया गया. इस संबंध में चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक चंदन कुमार ने कहा कि इसी पैसेंजर ट्रेन से डुमरांव से आरा जा रहे थे कि टुड़ीगंज स्टेशन पर मेरे डिब्बे में एक बच्ची की जोर-जोर से रोने की आवाज मिलने लगी. ट्रेन के डिब्बे में खलबली मची गयी. ट्रेन पर सफर कर रहे दो दंपति बच्ची को ले जाने के लिए आपस में कहासुनी करने लगे. तभी इस घटना की सूचना रघुनाथपुर आरपीएफ को दी गयी. आरपीएफ ने बच्ची को रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर उतारकर अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




