घरेलू विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, रेफर
Updated at : 03 Jan 2018 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़ित के बयान पर महिला सहित दो पर एफआईआर डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के कसियां गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. गंभीर अवस्था में युवक को ग्रामीणों ने अनुमंडल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक देख जख्मी […]
विज्ञापन
पीड़ित के बयान पर महिला सहित दो पर एफआईआर
डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के कसियां गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. गंभीर अवस्था में युवक को ग्रामीणों ने अनुमंडल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक देख जख्मी को पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना को लेकर बताया जाता है कि अलबेला राय और अजय राय के बीच वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा है.
सोमवार को मामूली बात को लेकर हिंसक झड़प हुई. इस दौरान अलबेला राय पर दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस मामले में पीड़ित ने अजय राय और बबली देवी पर हमला किये जाने का आरोप लगाते हुए डुमरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




