नाव परिचालन पर जिला प्रशासन का नहीं है नियंत्रण

बक्सर : गंगा में बिना निबंधन के नावों का परिचालन जारी है. नियमों की अनदेखी कर नाव चलाये जा रहे हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है. नावों पर मानक के अनुरूप सुरक्षा के प्रबंध नहीं हैं. नाव परिचालन के लिए प्रशिक्षित नाविकों का भी अभाव है. अकुशल और अप्रशिक्षित लोगों के द्वारा […]
बक्सर : गंगा में बिना निबंधन के नावों का परिचालन जारी है. नियमों की अनदेखी कर नाव चलाये जा रहे हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है. नावों पर मानक के अनुरूप सुरक्षा के प्रबंध नहीं हैं. नाव परिचालन के लिए प्रशिक्षित नाविकों का भी अभाव है. अकुशल और अप्रशिक्षित लोगों के द्वारा नावों का परिचालन किया जा रहा है.
नावों पर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर गंगा में ले जाया जाता है. माल वाहक नावों पर भी क्षमता से अधिक लदान किया जा रहा है. सरकारी आदेश के बावजूद नदी में रात के अंधेरे में मछली मारनेवाली नावों का परिचालन मछुआरों द्वारा किया जाता है. इसके प्रति प्रशासन उदासीन है. नियमों की अनदेखी करनेवाले नाव परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




