भूमि विवाद में जवान पर जानलेवा हमला

Updated at : 26 Dec 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में जवान पर जानलेवा हमला

बक्सर : ब्रह्मपुर में भूमि विवाद को लेकर नामजदों द्वारा सोमवार को सीआईएसएफ के जवान समेत दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया. धारदार हथियार एवं लोहे के रॉड से मारकर जवान को जख्मी कर दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हो गये. आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी […]

विज्ञापन

बक्सर : ब्रह्मपुर में भूमि विवाद को लेकर नामजदों द्वारा सोमवार को सीआईएसएफ के जवान समेत दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया. धारदार हथियार एवं लोहे के रॉड से मारकर जवान को जख्मी कर दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हो गये. आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए जवान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ जवान मनोज यादव का गांव के ही सुदर्शन यादव से भूमि विवाद चला आ रहा है. सोमवार को जमीन पर कुछ कार्य किया जा रहा था.

इसी दौरान सुदर्शन यादव अपने समर्थकों के साथ धारदार हथियार और रॉड से हमला कर दिया, जिसमें जवान समेत दो लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. इधर जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जवान के सिर पर काफी चोट लगी है. जवान के बयान पर सुदर्शन यादव, कन्हैया यादव, उमाशंकर यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो अभी भी फरार चल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ धनसोई थाना क्षेत्र के करजिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन