विवाद में चली लाठियां महिला सहित पांच जख्मी

Updated at : 26 Dec 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद में चली लाठियां महिला सहित पांच जख्मी

डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. मारपीट में दोनों पक्षों से महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को […]

विज्ञापन

डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. मारपीट में दोनों पक्षों से महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी.

दोनों पक्षों के बयान पर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है. घटना को लेकर बताया जाता है कि नेनुआ गांव में कमलेश राम और प्रदीप राम के बीच वर्षों से आपस में विवाद चल रहा था. रविवार को दोनों पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर बहस छिड़ गयी और मामला मारपीट में बदल गया. इस दौरान एक पक्ष के कमलेश राम, महेश राम और दूसरे पक्ष के प्रदीप राम और प्रीति देवी सहित एक अन्य जख्मी हो गये.

घायलों को ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार की. इस मामले में एक पक्ष के कमलेश राम ने सात लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष के प्रदीप राम ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन