खलिहान में लगी आग धान के 700 बोझे राख
Updated at : 25 Dec 2017 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. काफी मशक्कत के बाद आग पर पया गया काबू डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में रविवार की दोपहर अगलगी के दौरान खलिहान में रखे धान के 700 बोझे जलकर राख हो गये. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. यह तो संयोग था कि खलिहान के […]
विज्ञापन
हादसा. काफी मशक्कत के बाद आग पर पया गया काबू
डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में रविवार की दोपहर अगलगी के दौरान खलिहान में रखे धान के 700 बोझे जलकर राख हो गये. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. यह तो संयोग था कि खलिहान के बगल में बोरिंग थी, जिसके सहारे आग पर काबू पाया गया. अगलगी की सूचना ग्रामीणों ने एसडीओ प्रमोद कुमार, सीओ सुमंतनाथ सहित स्थानीय थाने को दी. घटना को लेकर बताया जाता है कि चिलहरी गांव के ब्रह्म बाबा स्थित खलिहान में दर्जनों ग्रामीणों के धान के बोझे रखे गये थे.
रविवार की दोपहर धान के एक बोझे से अचानक आग की लपटें उठने लगीं. ग्रामीण कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटें अगल-बगल रखे गये धान के ढेर को भी अपनी चपेट में ले ली. ग्रामीणों ने बोरिंग के पानी के सहारे आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. अगलगी में चिलहरी गांव के किसान हेमंत कुमार राय के 200 धान के बोझे, अमित राय के 300 और सुनील कुमार राय के करीब 200 धान के बोझे जलकर राख हो गये. इस हादसे के बाद किसानों का परिवार भुखमरी का शिकार हो गया. इन परिवारों को रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




