राजकुमार को मिली कृष्णाब्रह्म की कमान, दो हुए लाइन हाजिर

बक्सर : विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एसपी ने पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल की है. दो थानेदारों को कार्यों में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर करते हुए बेहतर प्रदर्शन करनेवाले दो को नये थाने की कमान सौंपी है. एससी एसटी थानाध्यक्ष दिनेश अखिलेश्वर और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है. […]
बक्सर : विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एसपी ने पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल की है. दो थानेदारों को कार्यों में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर करते हुए बेहतर प्रदर्शन करनेवाले दो को नये थाने की कमान सौंपी है. एससी एसटी थानाध्यक्ष दिनेश अखिलेश्वर और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है. सिकरौल थानाध्यक्ष राजकुमार को कृष्णाब्रह्म का नया थानाध्यक्ष बनाया है. वहीं ब्रह्मपुर में पदस्थापित एएसआई विनय कुमार को सिकरौल भेजा गया है. एससी एसटी के धरभरन राम को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. वहीं एसपी राकेश कुमार ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कृष्णाब्रह्म और एससी एसटी थानाध्यक्षों को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




