ओझाबरांव गांव में बोरिंग पर सोये किसान को मारी गोली

Updated at : 02 Dec 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
ओझाबरांव गांव में बोरिंग पर सोये किसान को मारी गोली

दुस्साहस. घटनास्थल से देशी कट्टा बरामद चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के ओझाबरांव गांव में गुरुवार की रात हथियार बंद अपराधियों ने बोरिंग पर सोये किसान नर्वदेश्वर ओझा को गोली मारकर जख्मी कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल से देशी कट्टा […]

विज्ञापन

दुस्साहस. घटनास्थल से देशी कट्टा बरामद

चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के ओझाबरांव गांव में गुरुवार की रात हथियार बंद अपराधियों ने बोरिंग पर सोये किसान नर्वदेश्वर ओझा को गोली मारकर जख्मी कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल से देशी कट्टा बरामद किया है. जख्मी के बयान पर मुरार थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. गोली किसान के कंधे पर लगी है.
इलाज के लिए किसान को पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. ओझाबरांव गांव निवासी नर्वदेश्वर ओझा गुरुवार की रात बोरिंग पर सोये हुए थे. इसी दौरान हथियार बंद अपराधियों ने उनको गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद किसान अपराधियों से भिड़ गया. इसके बाद अपराधी आनन-फानन में हथियार छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गये. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे जहां से किसान को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. वहीं इसकी सूचना मुरार थाना को दी गयी. घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करा दी गयी है. अब तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है कि किसान को गोली क्यों मारी गयी है.
अपराधियों के साथ किसान की हुई हाथापाई
जख्मी के बयान पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
घायल को इलाज के लिए पटना किया गया रेफर
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
घटना के बाद मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. गोली किसी ने मारी है या किसान को गोली खुद लगी है इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटनास्थल से देशी कट्टा बरामद हुआ है. जिसे जब्त कर जांच के लिए भेजा जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.
राजेश कुमार, मुरार थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन