अलग-अलग हादसों में ट्रक की टक्कर से दो मरे

Updated at : 12 Nov 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में ट्रक की टक्कर से दो मरे

सोनवर्षा ओपी के एनएच 30 तो गोलंबर के समीप हुआ हादसा बक्सर/नावानगर : तेज रफ्तार का कहर बक्सर और नावानगर में शनिवार को देखने को मिला. जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रकचालक को बंधक बनाकर पिटाई कर […]

विज्ञापन

सोनवर्षा ओपी के एनएच 30 तो गोलंबर के समीप हुआ हादसा

बक्सर/नावानगर : तेज रफ्तार का कहर बक्सर और नावानगर में शनिवार को देखने को मिला. जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रकचालक को बंधक बनाकर पिटाई कर दी. पुलिस ने किसी तरह भीड़ के कब्जे से चालक को मुक्त कराया. जख्मी चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार सोनवर्षा ओपी के एनएच 30 पर कड़सर गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से विकास कुमार की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कड़सर गांव निवासी धनजी रवानी का पुत्र विकास कुमार सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान मलियाबाग की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने किशोर को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
घटना के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और ट्रकचालक डुमरांव निवासी ददन यादव और खलासी मुन्ना यादव को बंधक बनाकर पिटाई करने लगे. सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने चालक को आक्रोशित लोगों के कब्जे से मुक्त कराया. इस घटना के बाद काफी देर तक मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा. घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सह बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार तथा मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये गये. वहीं दूसरी तरफ नगर थाना क्षेत्र के गोलंबर के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध जख्मी हो गया.
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक यूपी के गाजीपुर के सुरतापुर का रहनेवाला जयराम सिंह यादव बताया जाता है. वहीं मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार जयराम सिंह यादव शुक्रवार की देर रात गोलंबर पर सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया.घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने जयराम सिंह यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन