कहीं दाल पतली तो कहीं बिना चखे परोसा गया खाना

Updated at : 10 Nov 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
कहीं दाल पतली तो कहीं बिना चखे परोसा गया खाना

बक्सर : राजकीय बुनियादी विद्यालय बक्सर के बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. गुरुवार को मेनू के अनुसार खाना बनाया गया था. प्रभात खबर की टीम ने अलग-अलग जगहों पर एमडीएम का रियलिटी चेक की, जहां बुनियादी विद्यालय में दाल पतली मिली तो कहीं बिना चखे ही भोजन बच्चों को परोस दिया गया […]

विज्ञापन

बक्सर : राजकीय बुनियादी विद्यालय बक्सर के बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. गुरुवार को मेनू के अनुसार खाना बनाया गया था. प्रभात खबर की टीम ने अलग-अलग जगहों पर एमडीएम का रियलिटी चेक की, जहां बुनियादी विद्यालय में दाल पतली मिली तो कहीं बिना चखे ही भोजन बच्चों को परोस दिया गया था. वहीं डुमरांव अनुमंडल के अटांव पंचायत अंतर्गत एकौनी मध्य विद्यालय में भी खाना मेनू के अनुसार बना था. बुनियादी विद्यालय बक्सर में दो खामियां पायी गयीं.

बच्चों को खाने के लिए परोसी गयी दाल काफी पतली थी. जबकि बिना चखे हुए ही बच्चों को खाना परोस दिया गया था. वहीं एकौनी मध्य विद्यालय में मामला काफी बेहतर दिखा. यहां खाने में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा गया था. जबकि खाना चखने के बाद ही बच्चों को परोसा गया था. यहां पर जगह का अभाव मिला. स्टोर रूम एचएम का कार्यालय था तो रसोई घर को स्टोर रूम बनाकर रखा गया था. प्रभात खबर की ओर से एमडीएम के बदले हुए मेनू की जब पड़ताल की गयी तो कुछेक विद्यालयों को छोड़ सभी में सामान्य मेनू के मुताबिक ही बच्चों को खाना परोसा गया.

एमडीएम का बदला मेनू
सोमवार चावल, मिश्रित दाल व हरी सब्जी
मंगलवार जीरा चावल, सोयाबीन और आलू की सब्जी
बुधवार खिचड़ी (हरी सब्जी युक्त), चोखा,
गुरुवार चावल, मिश्रित दाल व हरी सब्जी
शुक्रवार पुलाव, छोला व सलाद, अंडा, केला या मौसमी फल
शनिवार खिचड़ी (हरी सब्जी युक्त), चोखा
पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए प्रति बच्चा चार रुपये 13 पैसा
छठी से आठवीं के बच्चों के लिए प्रति बच्चा 6.18 रुपये की राशि
फल और अंडा के लिए अलग से पांच रुपये का प्रावधान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन