एलआईसी एजेंट के बैग से उड़ा लिये 45 हजार रुपये

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के पीपरपाती रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में एक एजेंट के बैग से 45 हजार रुपये चुरा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार ब्रहमपुर थाना क्षेत्र के […]
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के पीपरपाती रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में एक एजेंट के बैग से 45 हजार रुपये चुरा लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार ब्रहमपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने एजेंट प्रेम कुमार पांडेय सोमवार को बक्सर इलाहाबाद बैंक की शाखा से 45000 रूपों की निकासी की थी. जिसके बाद वे एलआईसी की बक्सर शाखा में उन पैसों को जमा कराने के लिए गये. तभी कुछ अज्ञात चोरों ने उनके बैग से 45 हजार रुपये की उड़ा लिया. हालांकि, यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गयी.
जिसके आधार पर उन्होंने चार अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए आवेदन नगर थाने में दिया है. बताते चलें कि चोरी की इस तरह की घटना का यह दूसरा मामला घटित हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




