जिले के लाल ने कर्नाटक में एक बार फिर मचाया धमाल

Updated at : 30 Oct 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के लाल ने कर्नाटक में एक बार फिर मचाया धमाल

ऋषभ का कर्नाटक में राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन बक्सर : जिले का लाल ऋषभ राय चौधरी ने एक बार फिर बक्सर जिले का नाम रोशन किया है. ऋषभ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कर्नाटक में राज्यस्तरीय टीम में चयनित होकर जिले व राज्य का मान बढ़ाया है. दो साल पूर्व 2015 में राष्ट्रीय स्तर पर […]

विज्ञापन
ऋषभ का कर्नाटक में राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन
बक्सर : जिले का लाल ऋषभ राय चौधरी ने एक बार फिर बक्सर जिले का नाम रोशन किया है. ऋषभ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कर्नाटक में राज्यस्तरीय टीम में चयनित होकर जिले व राज्य का मान बढ़ाया है. दो साल पूर्व 2015 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में बिहार से चयनित मात्र दो छात्रों में एक ऋषभ ने सफलता पाकर जिले को गौरवान्वित किया था. अपनी प्रतिभा के बदौलत ऋषभ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कर्नाटक में राज्यस्तरीय टीम में अपनी जगह बनाया है. इसके साथ ही उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि शिक्षा के साथ खेलकूद में भी बिहार के प्रतिभागी अव्वल हैं.
छात्र ऋषभ कर्नाटक के मैसूर स्थित रामकृष्ण मिशन विद्याशाला में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है. छात्र पहले तो एनसीसी में बेस्ट कैडेट के खिताब से भी नवाजा जा चुका है तथा राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर कर्नाटक जैसे विकसित राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है. इससे बक्सर समेत बिहार का मान बढ़ा है. यह सफलता नगर के चरित्रवन स्थित एप्टेक सह स्मृति कॉलेज के निदेशक डॉ रमेश कुमार राय के पुत्र ऋषभ ने पाया है. ऋषभ यह सफलता अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, अथक परिश्रम एवं माता-पिता के प्रेरणा से प्राप्त किया है. डॉ रमेश भी विद्यालय स्तर पर पूर्व के भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. जिसके तहत वे पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम में भी राज्यस्तर पर चयनित प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं.
पुत्र की इस सफलता से पिता डॉक्टर रमेश राय की आंखों से आंसू छलक उठे. ऋषभ की सफलता पर धर्मदेव राय, चंद्र माधव सिंह, इंजीनियर मनोज,डॉ एसएन दुबे, रवींद्र राय, राजेंद्र कुमार समेत दर्जनों बुद्धिजीवियों ने पिता डॉक्टर रमेश राय को बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन