गांवों को बनाएं स्मार्ट और पाएं सम्मान
Updated at : 30 Oct 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : पंचायत प्रतिनिधियों को बेहतर काम करने पर सम्मानित किया जायेगा. शहर को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ गांवों को भी अब स्मार्ट बनाना होगा. केंद्र सरकार ने बेहतर कार्य करनेवाली ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करेगी इस सम्मान को पाने के लिए पंचायतों को ग्रेडिंग से गुजरना होगा. ग्रेडिंग में ज्यादा अंक पानेवाली […]
विज्ञापन
बक्सर : पंचायत प्रतिनिधियों को बेहतर काम करने पर सम्मानित किया जायेगा. शहर को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ गांवों को भी अब स्मार्ट बनाना होगा. केंद्र सरकार ने बेहतर कार्य करनेवाली ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करेगी
इस सम्मान को पाने के लिए पंचायतों को ग्रेडिंग से गुजरना होगा. ग्रेडिंग में ज्यादा अंक पानेवाली पंचायत इस राष्ट्रीय सम्मान का हिस्सा बनेगी. एक जिले से दो पंचायतों को शामिल किया जायेगा. जिसके बाद बनायी गयी स्टेट परफॉर्मेंस कमेटी इसकी जांच करेगी. जिसके बाद यह सम्मान मिल पायेगा. बेहतर काम के लिए गत दिनों जिलाधिकारी ने राजपुर पंचायत को इनाम दिया था. गांव जब स्मार्ट बनेंगे तो यहां की सुविधाएं भी बढ़ेंगी. इसके लिए अतिरिक्त राशि भी विकास के लिए पंचायत को दी जायेगी. केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के गांवों को शहर के मुताबिक स्मार्ट बनानी चाहती हैं.
ऐसे दिये जायेंगे पंचायतों को नंबर : वित्त आयोग द्वारा पंचायतों को दी गयी धन राशि की फीडिंग 75 से 90 फीसदी होने पर 15 अंक दिये जायेंगे. जबकि 91 से 100 फीसदी फीडिंग पर 30 अंक मिलेंगे. इसी प्रकार केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2017-18 की ग्राम पंचायत विकास योजना को निर्धारित सॉफ्टवेयर में शत प्रतिशत अपलोड करने पर 15 अंक तथा सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों की जिओ टैगिंग में 70-80 फीसदी काम पर 15 अंक, 81-90 फीसदी पर 20 अंक तथा 91 से 100 फीसदी पर 35 अंक मिलेंगे. ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक में 20 अंक मिलेंगे.
ऐसे मिलेगा पुरस्कार : केंद्र सरकार ने समग्र विकासवाली पंचायतों को इस सम्मान के लिए चयनित करने का निर्णय लिया है. पुरस्कार के लिए चयनित पंचायतों को कुछ परीक्षाओं से गुजरना होगा. इनमें गांव के बुनियादी विकास पर फोकस रहेगा. जिनमें ओडीएफ, पंचायत में विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन तथा स्वच्छता शामिल है.आवेदन ऑनलाइन करना होगा.
समग्र विकास होगा
केंद्र सरकार ने उक्त सम्मान का प्रावधान किया है. यह एक प्रोत्साहन के साथ-साथ सम्मान भी है. इससे पंचायतों और गांवों का समग्र विकास होगा.इसके लिए सभी बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मान के साथ जनप्रतिनिधियों को बेहतर काम कराने पर यह सम्मान दे रही है ताकि गांवों को स्मार्ट बनाया जा सके.
शिशिर कुमार मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बक्सर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




