नावानगर पुलिस ने कार से बरामद की विदेशी शराब

Updated at : 18 Oct 2017 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
नावानगर पुलिस ने कार से बरामद की विदेशी शराब

नावानगर : शराब तस्करों के मंसूबों पर बक्सर एसपी राकेश कुमार ने एक बार फिर पानी फेर दिया. नावानगर थाना पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. शराब यूपी से नावानगर लायी जा रही थी. जानकारी के अनुसार नावानगर थाने की पुलिस ने रात में गश्ती कर रही थी. इसी […]

विज्ञापन
नावानगर : शराब तस्करों के मंसूबों पर बक्सर एसपी राकेश कुमार ने एक बार फिर पानी फेर दिया. नावानगर थाना पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. शराब यूपी से नावानगर लायी जा रही थी. जानकारी के अनुसार नावानगर थाने की पुलिस ने रात में गश्ती कर रही थी.
इसी बीच केसठ ईंट भट्ठा के पुलिस ने एक कार को डुमरांव की तरफ से आते हुए देखा तो उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वाहनचालक पुलिस को देखते ही कार को और तेज भगाने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया तो चालक ने कार छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने जब कार की तलाशी तो कार से 275 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने वाहन को जब्त कर अपने साथ थाने ले आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन