हिमगिरि 25 घंटे तो पंजाब मेल 23 घंटे देरी से पहुंची

Updated at : 12 Oct 2017 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
हिमगिरि 25 घंटे तो पंजाब मेल 23 घंटे देरी से पहुंची

यात्रियों को स्टेशन पर बैठ कर गुजारनी पड़ रही रात व दिन बक्सर. पीयूष गोयल की रेल रफ्तार पकड़ने का नाम नहीं ले रही है. अभी से ही ट्रेनों का लेट परिचालन जारी है, तो ठंड के मौसम में क्या होगा. दानापुर-मुगलसराय रेलखंड से गुजरनेवाली ट्रेनें घंटों लेट से बक्सर स्टेशन पहुंच रही है. प्रतिदिन […]

विज्ञापन
यात्रियों को स्टेशन पर बैठ कर गुजारनी पड़ रही रात व दिन
बक्सर. पीयूष गोयल की रेल रफ्तार पकड़ने का नाम नहीं ले रही है. अभी से ही ट्रेनों का लेट परिचालन जारी है, तो ठंड के मौसम में क्या होगा. दानापुर-मुगलसराय रेलखंड से गुजरनेवाली ट्रेनें घंटों लेट से बक्सर स्टेशन पहुंच रही है.
प्रतिदिन करीब एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं. कई ऐसी ट्रेनें भी हैं, जो एक दिन बाद बक्सर स्टेशन पहुंच रही है. इन दिनों सबसे ज्यादा डाउन की ट्रेनें लेट चल रही हैं. डाउन की हिमगिरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 25 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. प्रतिदिन एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से लेकर 25 घंटे की देरी से चल रहीं हैं. ट्रेनों के लेट लतीफ होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
अमृतसर से हावड़ा को जानी डाउन-पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से 23 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. वहीं, अप की पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. साथ ही पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. वहीं अप और डाउन की अपर इंडिया, ब्रह्मपुत्र मेल, श्रमजीवी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से लेकर आठ घंटे की देर चल रहीं हैं. वहीं, रेलवे ने कई ट्रेनों को समय से नहीं पहुंचने पर रद्द कर दिया है.
ट्रेनों के लेट लतीफ होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. साथ ही ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यात्रियों ने बताया कि अभी ठंड का मौसम भी नहीं है, फिर भी ट्रेनों का लेट होना जारी है. वहीं, रेल सूत्रों की मानें, तो रैक समय से नहीं पहुंचने के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन