छठपूजा से पहले घाटों की कर लें सफाई : डीएम

Updated at : 12 Oct 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
छठपूजा से पहले घाटों की कर लें सफाई : डीएम

बक्सर : बक्सर में छठपूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है. छठपूजा को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी कमर कस लिया है. जिला प्रशासन की ओर से छठपूजा को लेकर शहर के विभिन्न घाटों का डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर पर्षद के कार्यपालक को […]

विज्ञापन
बक्सर : बक्सर में छठपूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है. छठपूजा को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी कमर कस लिया है. जिला प्रशासन की ओर से छठपूजा को लेकर शहर के विभिन्न घाटों का डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर पर्षद के कार्यपालक को छठपूजा से पहले सभी घाटों की सफाई करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी घाटों पर लाइटिंग की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने घाट पर जल की गहराई प्रदर्शित करनेवाले चिह्न लगाने का निर्देश दिया. डीएम ने पहले नाथ बाबा घाट से लेकर सिद्धनाथ घाट तक निरीक्षण किया.
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन घाटों पर मिट्टी का अंबार है, उसे जल्द हटा जाये.साथ ही सभी घाटों पर लाइटिंग की भी व्यवस्था करने को कहा. छठ से पहले सभी घाटों पर सफाई करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया. उन्होंने बताया कि सड़कों पर गड्ढे को भी भरना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन