जिले के 475 टोलाें को पहुंचेगी बिजली

बक्सर : दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से जिले के 835 गांवों और टोलाें में 102 करोड़ की लागत से बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ की जायेगी. योजना के तहत खंभा लगाया जाना, तार बदलना व नया तार टांगना, ट्रांसफाॅर्मर बदलना और नये ट्रांसफाॅर्मर लगाने से जून 2017 तक जिलेभर में विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल […]
बक्सर : दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से जिले के 835 गांवों और टोलाें में 102 करोड़ की लागत से बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ की जायेगी. योजना के तहत खंभा लगाया जाना, तार बदलना व नया तार टांगना, ट्रांसफाॅर्मर बदलना और नये ट्रांसफाॅर्मर लगाने से जून 2017 तक जिलेभर में विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जायेगी.
इन गांवों में होनेवाली विद्युत वितरण व्यवस्था को दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना से सुदृढ़ किया जायेगा. योजना के तहत केंद्र सरकार ने इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है. ग्राम ज्योति योजना से जिलाभर में विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार होगा और ब्रेक डाउन कम होंगे. इसका सीधा लाभ न सिर्फ गांव, बल्कि शहरी उपभोक्ताओं को भी मिलेगा. योजना पर एक सप्ताह में काम शुरू करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




