प्रेमी का सिर मुंड़ा कर गदहे पर घुमाया

Updated at : 06 Oct 2017 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी का सिर मुंड़ा कर गदहे पर घुमाया

इटाढ़ी थाना के चिलबिला गांव में प्रेमी को मिली सजा बक्सर : एक युवक को प्रेम करने की सजा ऐसी मिली कि उसे वह ताउम्र भूल नहीं पायेगा. लड़की से मिलने की कोशिश करते पकड़े गये युवक का ग्रामीणों ने सिर मुंडाकर जूते की माला पहना गदहे पर बैठा दिया और पूरे गांव में घुमाया. […]

विज्ञापन

इटाढ़ी थाना के चिलबिला गांव में प्रेमी को मिली सजा

बक्सर : एक युवक को प्रेम करने की सजा ऐसी मिली कि उसे वह ताउम्र भूल नहीं पायेगा. लड़की से मिलने की कोशिश करते पकड़े गये युवक का ग्रामीणों ने सिर मुंडाकर जूते की माला पहना गदहे पर बैठा दिया और पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान ग्रामीण उस पर लात-जूतों से पिटाई भी कर रहे थे. युवक बक्सर के ठोड़ी पांडेयपुर गांव का रहनेवाला है.
जिसका इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव की एक लड़की से प्रेम हो गया था. युवक लड़की से मिलने उसके गांव जा पहुंचा. इस दौरान फोन कर वह लड़की को बुलाकर बात कर रहा था कि ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गयी. इसके बाद तो ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों में गुस्सा इस कदर था कि युवक का सिर मुंडाकर उसे जूते का माला पहना गदहे पर बैठा कर घुमाया गया. यही नहीं थूक गिराकर भी उससे कई बार चटवाया गया. ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया है.
प्रेम में पागल युवक को क्या पता था कि जिस लड़की से मिलने के लिए वह उसके गांव जा रहा है. वहां पर उसके साथ क्या होनेवाला है. युवक को जब ग्रामीणों ने पकड़ा, तो उसकी प्रेमिका फरार हो गयी. युवक को ग्रामीण पीट कर यह पूछ रहे थे कि कितने दिनों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है. डर के मारे युवक सब कुछ बताता रहा. जो वीडियो में साफ दिख रहा है. इस संबंध में एएसपी शैशव यादव ने कहा कि इस तरह की जानकारी अभी नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि कानून को किसी को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन